बलिया, अगस्त 1 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) वितरण के दौरान छात्रों को थाली की जगह हाथों में रोटी-सब्जी दिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सीयर के कंपोजिट विद्यालय पलिया के सभी शैक्षणिक स्टाफ और रसोइयों से स्पष्टीकरण तलब किया है। सभी स्टाफ एक अगस्त को बीएसए के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करेगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि स्टाफ ने आपसी विवाद में यह हरकत की है। सुनवाई के बाद विभागीय छवि को धूमिल करने वालों पर कार्रवाई संभव है।बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी सीयर शुक्रवार को विद्यालय पर जांच करने पहुंचे। अपनी जांच आख्या में बीईओ ने कहा है कि विद्यालय पर आठ सहायक अध्यापक, दो अनुदेशक, एक शिक्षामित्र और चार रसोइया समेत कुल 15 कार्मिक कार्यरत हैं। वर्तमान सत्र में 154 छात्र...