बलिया, नवम्बर 7 -- Balia News: सिकन्दरपुर। इलाके के भांटी गांव में चोरों ने सिंचाई के लिए लगाये गये नौ किसानों के मोटर खोल ले गये। अन्य दो किसानों के मोटर को चुराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। ग्रामीणों के अनुसार गांव के ओमप्रकाश राय, रामसोच यादव, निर्भय राय, सत्येंद्र राय, पारसनाथ राय, हृदय राय, राकेश राय, गोरख राय और अश्वनी राय आदि ने अपने-अपने खेतों में मोटर लगाया था। चोर सभी के मोटर खोल ले गये। किसान अजय राय और विकास राय के मोटर के तार को भी चोर काट ले गये। बताया जाता है कि मनोज राय के मोटर का बॉक्स तोड़ने में चोर नाकाम रहे। एक ही रात नौ मोटरों की चोरी से लोगों में खलबली मची हुई है। पीड़ितों का कहना है कि कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है तथा पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...