बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: सिकंदरपुर/नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। यहां एक ही मंडप में जिले के पांच ब्लाकों के 76 जोड़ों ने साथ फेरे लिए और वैदिक मत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे का हाथ थामा। शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीगणेश का पूजन कर किया। डीएम ने परिणय सूत्र में बंधे सभी वर-वधुओं पर फूल बरसाकर आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Balia News: एक ही आंगन में आज 98 जोड़े लेंगे सात फेरेनवदंपतियों को शुभकामनाएं और योजनाओं की जानकारी डीएम ने कहा कि आज का दिन सभी नवदंपतियों के जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग के सा...