Balia News: एक साथ तीन छात्राएं गायब, नई दिल्ली में मिला लोकेशन
बलिया, अगस्त 23 -- Balia News: रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। एक गांव की एक साथ कक्षा आठ में पढ़ने वाली तीन छात्राएं शनिवार को संदिग्ध हाल में गायब हो गयीं। खोजबीन के बाद परिवार के लोगों ने रविवार को मामले से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गयी। कुछ देर बाद लड़कियों का लोकेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हो गयी। इलाके के एक गांव की रहने वाली तीन किशोरियां सुबह घर से स्कूल के लिए निकली। दोपहर तीन बजे हुई छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन करने लगे। काफी प्रयास के बाद जब घरवालों को कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने गड़वार थाने पर पहुंचकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। एक साथ तीन किशोरियों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। गुमशुदगी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.