बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: नगरा। स्थानीय बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का एटीएम एक सप्ताह से खराब है। इससे त्यौहार के सीजन में रुपये निकालने पहुंच रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्राहकों को बैंक शाखा का चक्कर लगाना पड़ रहा है। त्योहार के मद्देनजर खरीदारी करने वालों को भी नकदी के अभाव में दिक्कत हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने बैंक के उच्चाधिकारियों से एटीएम को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...