Balia News: एक और घर नदी में समाया, स्कूल भवन भी चपेट में आया
बलिया, नवम्बर 3 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल में सरयू नदी का कटान लगातार जारी है। मंगलवार को वशिष्ठनगर निवासी गोरखनाथ यादव का मकान कटान में समाहित हो गया। गोपालनगर व वशिष्ठ नगर सीवान पर लगभग दो दर्जन मकान कटान के मुहाने पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये मकान कभी भी नदी में समा सकते हैं। कटान ने भूपनाथ के डेरा स्थित प्राथमिक विद्यालय को भी अपनी चपेट में ले लिया है। भवन की एक दीवार कटान के चलते सरयू नदी में धराशायी हो गई है। विद्यालय का पूरा भवन भी कभी नदी में समा सकता है। खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालय के बच्चों को दूसरे विद्यालय से संबद्ध कर दिया है। वशिष्ठ नगर व गोपाल नगर में दीनानाथ यादव, संजय यादव, मंजय यादव, वीरेंद्र प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, मंटू यादव, गोरख यादव, बबन यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.