Balia News: उद्यान विभाग में पहुंची आलू के बीज की खेप
बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। उद्यान विभाग में आलू के बीज की खेप पहुंच गई है। इस बार आलू के बीच का रेट 3600 रुपये प्रति कुंतल है, जिसमें प्रति कुंतल एक हजार रुपये का अनुदान का प्राविधान किया गया है। अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेज दी जायेगी। इच्छुक किसान उद्यान विभाग के कार्यालय से बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज का वितरण 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर शुरू कर दिया गया है। जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग के पास 200 कुंतल आलू बीज आ चुका है। इसमें कुफरी मोहन, कुफरी चिप्सोना और कुफरी बहार जैसी उन्नत किस्में शामिल हैं। यह सभी प्रजाति कम समय में अधिक उत्पादन देने के साथ रोग प्रतिरोधी भी हैं। उन्होंने बताया कि खुले बाजार में आलू बीज का भाव 3800 से 4000 रुपये प्रति कुंतल है, जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.