बलिया, अगस्त 17 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ निवासी 50 वर्षीय रामविलास चौरसिया रविवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। उन्हें कस्बा के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मऊ लेकर चले गये। बताया जाता है कि रामविलास पैदल घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भागने में कामयाब हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...