Balia News: इंस्पेक्टर बनकर बुजुर्ग से 11 हजार ठगे
बलिया, सितम्बर 6 -- Balia News: बैरिया। थाना क्षेत्र के करमानपुर निवासी प्रकाश चंद्र गुप्त से साइबर अपराधियों ने करीब 11 हजार रुपये ठग लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक अनजान फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहे हो लिहाजा तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। उसने कहा कि अगर जेल जाने से बचना चाह रहे हो तो 11 हजार रुपये मेरे खाते में डाल दो। प्रकाश चंद्र का कहना है कि डर से बेटी से उसके खाते से बताये गये नम्बर पर 11 हजार रुपये डलवा दिया। हालांकि कुछ देर बाद फोन करने वाले ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। ठगी होने की आशंका हुई तो पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर क्राइम एके मिश्र का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.