बलिया, सितम्बर 11 -- Balia News: बलिया। संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रवर्तन गोरखपुर संजीव कुमार गुप्त ने शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय बलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लिया और एआरटीओ अरुण कुमार राय को जरूरी सुधार का निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कैमरों की स्थिति आरटीओ ने कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें सभी कर्मी उपस्थित मिले। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की गई। निरीक्षण में कुल सात कैमरे लगे पाए गए, जिनमें दो कार्यालय परिसर तथा पांच कार्यालय भवन के भीतर स्थापित है, सभी कैमरे क्रियाशील मिले। कैमरों की रिकॉर्डिंग के संबंध में पूछताछ करने पर डीबीए प्र...