बलिया, अक्टूबर 26 -- Balia News: रसड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार की रात कस्बा के ठाकुरबाड़ी में शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान अंताक्षरी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संघचालक डॉ. रामबाबू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शरद पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। हर उत्सव के पीछे एक वैज्ञानिक रहस्य छुपा हुआ है। इस समय चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर विराजमान होता है और माना जाता है कि इस रात चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है। इस दौरान जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्याम कृष्ण गोयल, कन्हैया प्रसाद, चंदन, राजेश जायसवाल आदि थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो महानगर के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मना शरद पूर्णिमा उत्सव संचालन विकास मौर्य ...