बलिया, जुलाई 4 -- Balia News: मनियर (बलिया)। इलाके के पश्चिम पटखौली में शनिवार की सुबह को बिजली के शार्ट सर्किट की निकली चिंगारी से लगी आग में छह रिहायशी मड़हे खाक हो गए। एक बकरी की जलकर मौत हो गई। सामान और बच्चों को बाहर निकालते समय 28 वर्षीय युवक बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार बिजली के शार्ट सर्किट की निकली चिंगारी से देवान्ति देवी के रिहायशी मड़हे में आग लग गई। देखते ही देखते मनोज गोंड की दो तथा एक बकरी झुलस कर मर गई। पतरू गोंड का एक, सनोज गोंड का एक, विनोद गोंड का एक व छोटक गोंड का एक रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। वहीं रिहायशी मड़हे में रखा गहने, सिलाई मशीन, सिलिंडर, अनाज, पलंग सहित सारा समान जल गया। देवान्ति के किराना दुकान का सारा समान भी आग की जद में आने से जल गया।

हिंदी ...