बलिया, नवम्बर 10 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय दुमदुमा में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी के आरोप को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) राजित राम गुप्त, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे और जिला सूचना अधिकारी शामिल हैं। चार नवम्बर को विशेष माध्यमिक विद्यालय दुमदुमा पर तैनात वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार राम ने सीडीओ को पत्र देकर आरोप लगाया था कि विद्यालय में आउटसोर्सिंग कार्मिकों के 10 पद स्वीकृत हैं। इसमें पांच पहले ही जेम पोर्टल पर वीड के माध्यम से भरे जा चुके हैं। शेष पांच पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई बीते सितम्बर महीने में की ग...