बलिया, अक्टूबर 11 -- Balia News: बलिया। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी अपनी छः सूत्री मांगों को लेकर रविवार को भी हड़ताल पर रहे। इससे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला भी प्रभावित हुआ। संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह के निर्देश पर 12 अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित हड़ताल में शामिल होने के लिए जिले के कर्मचारियों का बड़ा समूह लखनऊ के लिए रवाना हुआ। जिलाध्यक्ष मिथलेश गिरि ने बताया कि समान वेतन और मंहगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Orai News: लीड ::::::::::उरई से सैकड़ों एनएचएम कर्मी लखनऊ रवाना, इको गार्डन में दिखाएंगे ताकत यह भी पढ़ें- Moradabad News: असर : कर्मच...