बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर और भर्ती मरीजों के साथ ही दोपहर दो बजे के बाद आने वाले रोगियों के लिए कटने वाली लाल पर्ची पर अब इलाज कराना मुश्किल है। इन मरीजों को एक्सरे और पैथोलॉजी के काउंटर से बैरंग लौटा दिया जा रहा है। ऐसे में जांच कराने के लिए सैंकड़ों मरीज रोज चुनौती झेलते हुए हंगामा और शिकायतें करने को विवश हैं।

अस्पताल में पर्चियों की व्यवस्था सरकारी आंकड़ों की मानें तो जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी में करीब दो हज़ार और इमरजेंसी में करीब पांच सौ मरीज पहुंचते हैं। पर्ची काउंटर पर ओपीडी की ऑनलाइन पर्ची के लिए दो कर्मचारी और कंप्यूटर भी लगे हैं लेकिन संसाधनों की कमी और बढ़ती भीड़ के बीच समय की बाध्यता से आज भी आधे से अधिक मरीजों और बुजुर्ग नागरिकों को पुराने ढंग से ऑफलाइन सफ़ेद पर्ची क...