बलिया, अगस्त 3 -- Balia News: बलिया। शहर स्थित ऐतिहासिक बाबा बालेश्वर मंदिर की स्थापना दैत्यराजा बलि ने महर्षि बाल्मीकि से कराई थी। गंगा नदी की बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के कारण इस मंदिर का स्थान समय के साथ तीन बार बदल चुका है। वर्तमान मंदिर का निर्माण सन् 1902 के आसपास बलिया के मनियर निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी लच्छू बिल्लर भगत के परिवार ने पूरे पत्थर से करवाया था। मान्यता है कि सच्चे मन से यहां आने वाले भक्तों के असाध्य रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं। बालेश्वर नाथ मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था व विश्वास का केंद्र है। लोगों में यह आस्था है कि बाबा बालेश्वर दरबार में जो भक्त सच्चे मन से दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराता है भगवान शंकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आस्था और पौराणिक मान्यता का ...