बलिया, अगस्त 8 -- Balia News: फेफना। स्थानीय पुलिस ने बिहार के एक युवक पर आईटी एक्ट समेत अन्य कई धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मेरी शादी नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब डेढ़ माह पहले हुई है। उसका कहना है कि मेरी पत्नी की बहन का देवर बक्सर (बिहार) के सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री निवासी मुकेश तिवारी राजा कुछ दिनों से फेसबुक पर अलग-अलग आईडी बनाकर अश्लील बातें लिख रहा है। विरोध करने पर वह मेरे ससुर को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसओ अखिलेश चंद पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...