बलिया, नवम्बर 22 -- बलिया में आपदा से बचाव की मॉक ड्रिल Balia News: बलिया। जिले के लोगों की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को शहर से सटे नवीन कृषि मंडी तिखमपुर में रविवार की शाम ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में बिल्डिंग में आग लगने, दुश्मन के हवाई हमले तथा भूकम्प जैसी आपात परिस्थितियों से बचाव को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल (रिहर्सल) हुआ। अधिकारियों का कहना था कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान जन-धन की सुरक्षा, त्वरित राहत एवं बचाव कार्य, विभागीय समन्वय तथा उपलब्ध संसाधनों की प्रभावशीलता का परीक्षण करना था। निर्धारित परिदृश्य के अनुसार सर्वप्रथम बिल्डिंग में आग लगने की सूचना दी गई, जिसके पश्चात अग्निशमन दल...