बलिया, अगस्त 23 -- Balia News: पूर, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी को मयका छोड़कर वापस लौट रहे युवक की शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे की जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर निवासी 22 वर्षीय अजय की ससुराल सुखपुरा थाना क्षेत्र के सपहीं गांव में है। बताया जाता है कि शुक्रवार को अपनी पत्नी को बाइक से लेकर ससुराल पहुंचा। पत्नी को वहां पर छोड़ने के बाद अजय रात करीब नौ बजे गांव लौट रहा था। इस दौरान पकड़ी थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव के नहर पुलिया के पास मोड़ पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल फिसलकर पलट गयी। बताया जाता है कि युवक का सिर हर घर जल योजना के लिए नहर के किनारे रखे पाइप से टकरा गया लिहाजा वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। हालां...