Balia News: अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी लदा डम्पर
बलिया, जुलाई 13 -- Balia News: फेफना। इलाके के नसीराबाद गांव के पास सोमवार की सुबह एनएच-31 से गुजर रहा गिट्टी लदा डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक को हल्की चोंटे आयी। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक एनएच पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि बलिया की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक नसीराबाद गांव के सामने से गुजर समय अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों का कहना है कि संयोग की बात यह रही कि उस समय वाहनों और राहगीरों की आवाजाही नहीं थी लिहाजा बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.