बलिया, अगस्त 1 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता बार एसोसिएशन (सिविल कोर्ट) रसड़ा का वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदों के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया था, लिहाजा सभी का पर्चा जांच में वैध होने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद के अनुसार अध्यक्ष पद पर रामशब्द यादव, महासचिव पद पर भुवनेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामायण यादव, उपाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार वर्मा (दस वर्ष से ऊपर) व मनोज कुमार वर्मा (दस वर्ष से नीचे), कोषाध्यक्ष पद पर रविकांत शर्मा, संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर जावेद अख्तर व संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद पर अनीस कुमार सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए गुड़िया रानी, राम प्...