बलिया, अगस्त 8 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खेवसर गांव के रघुबरनगर में करोड़ों की लागत से बनने वाले जल निगम टंकी का निर्माण कार्य पिछले चार सालों से बंद है। लिहाजा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है, जिसको लेकर उनमें आक्रोश है। इन गांवों के सक्षम लोग तो अपने घरों में खुद का आरओ लगा लिए हैं अथवा निजी आरओ प्लांट से नियमित पेयजल मंगाते हैं। लेकिन मध्यमवर्गीय और हाशिए के लोग आर्सेनिक उगल रहे हैंडपम्पों का पानी पीने को लाचार हैं, जिससे वह कई बीमारियों के चपेट में आने लगे हैं। चूकि करीब एक दशक पूर्व जिले के भू-गर्भ जल में घातक स्तर पर आर्सेनिक की पुष्टि हो चुकी है। बावजूद विभाग लापरवाही बरत रहा है।हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से खेवसर, सुअरहां, ककटी आदि गांव के लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए ...