बलिया, अक्टूबर 26 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। कृषि मंडी परिखरा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कुछ दुकानदारों ने दुर्व्यवहार किया। इस मामले में मंडी सचिव की ओर से तहरीर दी गयी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।कृषि मंडी में फल कारोबारियों के लिए पक्का दुकान आवंटित है। लम्बे समय से दुकानदार उसी से अपना कारोबार संचालित करते हैं। हालांकि कुछ साल पहले मंडी के खाली जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर टीन शेड आदि लगाकर कुछ दुकानदार फल और आलू-प्यास का थोक व्यापार करने लगे। एक-एक दुकानदारों ने तीन से चार कट्ठा तक जमीन पर कब्जा कर लिया। मुख्य गेट से मंडी के अंदर तक जाने वाली सड़क की दोनों पटरियों और चबूतरा के साथ ही मंडी के कर्मचारियों के लिए बने आवास के प्रवेश द्वार पर भी अतक्रमण हो गया। किसी की शिकाय...