Balia News: अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है रक्षाबंधन
बलिया, अगस्त 23 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को मझौली स्थित एक मैरेज हाल परिसर में राखी मिलन समारोह और बहनों के विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के महिला मोर्चा की छाता मंडल अध्यक्ष अनिता शर्मा ने परिवहन मंत्री और नगर विधायक दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह को राखी बांधकर किया। इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने राखी बांधकर उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। बदले में धर्मेंद्र सिंह ने सभी बहनों को उपहार भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Roorki News: भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करेगा रक्षा सूत्र कार्यक्रम: ओमप्रकाश जमदग्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.