बलिया, अगस्त 9 -- Balia News: बेल्थरारोड। क्षेत्र के पशुहारी शरीफ में सूफी हजरत मोहिउद्दीन चिश्ती रहमानी का 27वां सालाना उर्स पूरी अकीदत, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान जायरीनों ने मजार शरीफ पर चादरपोशी कर अमन-चैन और देश की तरक्की की दुआ मांगी। हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे व सामाजिक सद्भाव की मिसाल रही। महफिल के दौरान सूफी-संतों की इंसानियत, प्रेम, शांति और भाईचारे की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। सूफियाना कलाम से पूरा माहौल रूहानी हो उठा और परिसर अकीदत की सदाओं से गूंजता रहा। पशुहारी शरीफ का उर्स एक बार फिर कौमी एकता के संदेश के साथ सकुशल संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...