नई दिल्ली, जून 29 -- बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी पॉप्युलर बाइक - Pulsar N125 को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। बाइक एडवाइस की रिपोर्ट के अनुसार पल्सर N125 कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी भी लिस्ट है, लेकिन इसका डीलर डिस्पैच पूरी तरह बंद कर दिया गया है। खास बात है कि कंपनी ने इसे भारत में डिस्कंटिन्यू किया है, लेकिन इसका प्रोडक्शन अभी भी जारी है। ऐसा इसलिए है कि बजाज अपनी इस दमदार बाइक को नेपाल, पेरू, कोलंबिया और मोरोक्को के साथ कई देशों में एक्सपोर्ट करता है।अक्टूबर 2024 में हुई थी लॉन्च यह बाइक अक्टूबर 2024 में भारत में लॉन्च हुई थी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सेल न होने के कारण कंपनी को इसे दो साल से भी कम समय में डिस्कंटिन्यू करना पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें, तो बजाज इस 125cc स्पोर्टी बाइक को पूरी तरह से एक नए डिजाइन और ज्यादा फीचर्स के साथ वापस...