बहराइच, जुलाई 15 -- Bahraich News: बहराइच। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर कार्यवाइ्र की। 786 वाहनों का चालान करते हुए Rs.9,58,100 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। 04 वाहनों को सीज किया गया। अस्पष्ट/फाल्टी नम्बर प्लेट लगाकर वाहन संचालित करने पर 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर संचालन करने पर 86 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। चारपहिया वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर संचालन करने पर 03 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...