बहराइच, अक्टूबर 17 -- Bahraich News: बहराइच/तेजवापुर, संवाददाता। आंधी-बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। तेजवापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हेमरिया के टिकोरा गांव में पिछले 25 दिनों से बिजली नहीं आने पर शनिवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि 22 सितंबर से आपूर्ति बाधित है। शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन कर रहे ननके यादव, मोती यादव, अंतराम, रामनारायण, रामानंद, श्यामलाल, रामपाल, पवन और चंद्रभान आदि ने बताया कि बिजली न होने से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मोबाइल फोन चार्ज करने, पानी की टंकी चलाने और इन्वर्टर का इस्तेमाल करने में भी दिक्कत हो रही है। राम छबीले यादव ने बताया कि समस्या के...