बहराइच, जुलाई 26 -- Bahraich News: कैसरगंज, संवाददाता। ग्राम पुरैनी से टांडे चतुर सराय कनहर होते हुए सिसईपुरवा इटहुवा संपर्क मार्ग की 2400 मीटर लंबी सड़क का रविवार को विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने शिलान्यास किया। इस सड़क निर्माण परियोजना की अनुमानित लागत 202.48 लाख है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विधानसभा पयागपुर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यह सड़क वर्षों से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग थी, जिसके निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, सुगम परिवहन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाठक, किसान मोर्चा जिला संयोजक सत्य प्रकाश सिंह सत्या, बंशीलाल साहू, हाकिम सिंह, अनिल सिंह, दुर्गेश सिंह, रामनिवास निषाद, अनिल सिंह, चंद...