बहराइच, अगस्त 10 -- Bahraich News: पयागपुर। पांडव कालीन मंदिर बाबा बागेश्वर नाथ पर 20 हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके अलावा सोमनाथ मंदिर व सोहारियावा स्थित झारखंडी महादेव मंदिर पंचायती मंदिर, मौनी बाबा आश्रम और ककरहा कुट्टी स्थिति गायब गिरि के स्थान पर सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। बागेश्वर नाथ के महंथ परिवार के पवन गोस्वामी, बाबू गोस्वामी ने बताया कि प्रातःकाल तीन बजे से सायंकाल 6 बजे तक जलाभिषेक का कार्यक्रम चला। मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। थानाध्यक्ष दीपक सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : सैंकड़ों शिवभक्तों ने विभिन्न शिवालयों में किया जलाभिषेक यह भी पढ़ें- सावन के चौथे सोमवार को बागनाथ धाम में आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- सावन की दूसरी...