बहराइच, अगस्त 10 -- Bahraich News: तेजवापुर। तेजवापुर ब्लॉक के टेड़वा बसंतापुर स्थित इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 19 प्रशिक्षार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ सुनील कुमार धनवंता व विशिष्ट अतिथि उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा रहे। अग्रणी जिला प्रबंधक जितेंद्र कुमार मसंद ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी निदेशक सुरेश मौर्य ने किया। सीडीओ ने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सभी ऋण लेकर अपने-अपने ब्लॉक में एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप खोलें। इससे किसानों को सही तकनीक, सलाह व उचित मूल्य पर खाद, बीज, दवा मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...