Bahraich News: 18वें सामूहिक विवाह में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
बहराइच, अक्टूबर 19 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री मां समय दुर्गा पूजा समिति, गायत्री नगर, काजीकटरा की ओर से 18वें सामूहिक विवाह समारोह का सोमवार को भव्य आयोजन किया गया। श्री सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 रवि गिरि जी महाराज के मौजूदगी में 21 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज व मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे। हर साल समिति की ओर से अनाथ कन्याओं की शादी की परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इस बार भी कई जोड़ों के माता-पिता जीवित नहीं हैं। आर्थिक तंगी व सामाजिक चुनौतियों के बीच ऐसे असहाय युवाओं के लिए यह सामूहिक विवाह नई जिंदगी का सहारा बना।पुरोहितों ने वंदना-गौरव, माला-रोहित, पूजा-गोकुल, खुशबू-दीनानाथ सहित सभी 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। विवाह पूर्व वर-वधू पक्ष के लिए सामूहिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.