बहराइच, नवम्बर 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले में धान खरीद शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कुल लक्ष्य का महज 12.32 फीसदी ही धान खरीदा जा सका है। जिले में किसानों की उपज खरीदने के लिए 164 क्रय केंद्र खोले गए हैं। यहां दो नवंबर से खरीद शुरू हुई है। 21 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 17 नवंबर तक 2587.852 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी 18412.148 मीट्रिक टन धान खरीदना बाकी है। खरीद के लिए 28 फरवरी तक की समयसीमा तय की गई है। सवाल है कि जब 164 क्रय केंद्र संचालित हैं तो शुरुआती दिनों में खरीद की रफ्तार कितनी प्रभावी है? क्या शेष अवधि में लक्ष्य पूरा करने के लिए खरीद में तेजी लाई जा सकेगी? वहीं किसानों को प्रपत्र जारी न होने, क्रय केन्द्रों...