बहराइच, अगस्त 2 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। मटेरा विधानसभा क्षेत्र के मटेरा विद्युत उपकेंद्र के शंकरपुर फीडर से जुड़े गांवों में व्याप्त विद्युत समस्याओं को लेकर विधायक मारिया शाह ने विद्युत वितरण खंड-बहराइच के अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल समाधान की मांग की है। कहा कि समस्या का समाधान न करने पर मुख्यमंत्री के पटल पर विभागीय कार्यप्रणाली को रखेंगी। विधायक ने कहा कि ग्राम भवनियापुर, रामगढ़ी समेत अन्य गांवों में विद्युत आपूर्ति 15 किलोमीटर दूरी के फीडर से की जा रही है। लंबी दूरी के कारण इन क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान हैं। खेती के कार्यों में बाधा आ रही है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।जनहित और उपभोक्ताओं की सुविधा को...