बहराइच, नवम्बर 3 -- Bahraich News: तेजवापुर। नियमित वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 22 अक्टूबर से लखनऊ में सहकारी समिति कर्मचारियों का धरना अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। 13 दिन बाद सचिव वापस आ गए हैं। जिलाध्यक्ष भवानी प्रसाद मिश्रा ने बताया कि अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए 20 नवंबर तक का समय मांगा है। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिया गया है। निर्धारित समय तक मांगों का समाधान नहीं होने पर प्रांतीय संगठन के निर्णय के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- Mau News: बी-पैक्स समितियों के सचिव एवं कर्मचारी काम पर लौटे यह भी पढ़ें- Bareily News: नियमित मानदेय की मांग को लेकर 17 नवंबर से हड़ताल करेंगे पैरावेट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...