बहराइच, जुलाई 8 -- Bahraich News: बहराइच। महसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैना, थैलिया, राजी चौराहा, धनावा, गौरिया, डिहवा सहित दर्जनों गांवों में बिजली कटौती लगातार जारी है। मंगलवार की रात नौ बजे इन गांवों में बिजली कट गई। पूरी रात नहीं आई। बुधवार को सुबह नौ बजे के बाद सप्लाई शुरू हुई। इसके बाद दिन भर हर घंटे में बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। ऊपर से लो वोल्टेज के कारण भी लोगों को सुकून नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...