बहराइच, अगस्त 29 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । बलहा विधानसभा में दस करोड़ रुपए से पांच सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया की कार्यवाई होने के बाद निर्माण कार्य का रफ्तार पकड़ेगा। बलहा विधानसभा से विधायक सरोज सोनकर को जन चौपाल के दौरान क्षेत्र के लोगों ने सड़कों के निर्माण की मांग का पत्र सौपा था। विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सड़क निर्माण कार्य की मांग की थी। जिसमें पांच सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है। जिसमें सीताराम पुरवा संपर्क मार्ग 1.10 किलोमीटर, ताजा पुरवा से तिखड़िया संपर्क मार्ग के मध्य संपर्क मार्ग एवं आरसीसी पुलिया का निर्माण 1.50 किलोमीटर ,अमृतपुर कांटा बेझा संपर्क मार्ग से कठौतिया संपर्क मार्ग के मध्य मार्ग निर्माण 1.50 किल...