बहराइच, अक्टूबर 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। होमगार्ड की भर्ती में कुल 659 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की थी। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण शहर स्थित पुलिस लाइन अस्पताल में चल रहा है। मेडिकल परीक्षण के लिए मंडल से नोडल अधिकारी रमेश यादव की निगरानी में 12 अक्तूबर से शुरू चिकित्सीय जांच 24 अक्तूबर तक चलेगी। सहायक जिला कमांडेंट सुभाष चंद्र पटेल ने बताया कि जिले के कुल 528 पुरूष, 131 महिला अभ्यर्थियों को कड़ी चिकित्सीय परीक्षण से गुजरना होगा। मेडिकल परीक्षण 12 अक्तूबर से चल रहा है। जो 24 अक्तूबर तक चलेगा। हालांकि जिले से कुल कितने लोगों ने फार्म भरे थे। उसका रिकार्ड प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के पास है। उन्होंने बताया कि पुलिस अस्पताल में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए बैठने के लिए छांव के लिए टै...