Bahraich News: हैंडपंप खराब, बच्चों की प्यास और सुरक्षा दोनों पर संकट
बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज, संवाददाता। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लक्खारामपुर गुवाएं में का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे बच्चों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर बाउंड्रीवॉल गिरने से विद्यालय परिसर तालाब के लिए खुल गया है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता है। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। नल खराब होने की वजह से बच्चों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा भी गिर गया है। विद्यालय के ठीक बगल में तालाब होने के कारण खुला हिस्सा बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में अभिभावकों ने बाउंड्रीवॉल की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। प्रधानाध्यापिका पूनम वर्मा ने बताया कि हैंडपंप की मरम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.