बहराइच, जुलाई 3 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। वन महोत्सव सप्ताह के तहत गुरुवार को डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल परिसर हरियाली के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेसा ने स्कूल प्रबंधिका छवि रायतानी व प्रिंसिपल ज्वॉय रायतानी संग पौधरोपण का शुभारंभ किया। रंगोली से सजे पौधे में जल डालकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि पौधरोपण का यह कदम हरित क्रांति के लिए मील का पत्थर साबित होगा। डीएफओ सुन्दरेसा ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन नहीं देते, वे जीवन बचाते हैं। उन्होंने छात्रों को अपने जन्मदिन, त्योहार व खास मौकों पर एक पौधा जरूर लगाने की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: वन महोत्सव अभियान के तहत दिया गया हरियाली का संदेश, रोपित किए पौधे हर बच्चे से उस पौधे की देखभाल को...