बहराइच, अक्टूबर 10 -- Bahraich News: बहराइच। शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर शनिवार को जिला संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालकों के नेत्र, रक्तचाप, ब्लड शुगर की जांच की गई। सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरत के अनुसार दवाएं दी गईं। टीम प्रभारी आफाक अहमद ने बताया कि शिविर में 73 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर डॉ. पीयूष साहू, सुधीर पाण्डेय, शिवरतन, अर्जुन प्रसाद आदि मौज्ूद रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्वास्थ्य शिविर में रोडवेज कर्मियों की हुई जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...