बहराइच, सितम्बर 3 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच में गुरुवार को बालिका हेल्थ क्लब एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रिया मुखर्जी जी के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अभिलाषा वर्मा ने छात्राओं को पोषण एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि बरसात में संक्रमण एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखनाआवश्यक है। स्वच्छ पेयजल का सेवन करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। पूरी तरह से पका हुआ एवं ताजा भोजन खाएं। खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन के साथ-साथ...