Bahraich News: स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा,मौत
बहराइच, अक्टूबर 15 -- Bahraich News: पयागपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के इन्द्रापुर के पास गुरुवार को अपराह्न करीब 3:30 बजे स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के शेखापुर देवरिया गांव निवासी रामदेव यादव (28) पुत्र दुःखी यादव पयागपुर सब्जी मंडी में पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार को मंडी में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान इन्द्रापुर के पास सामने से आ रही श्री केपीएस पब्लिक स्कूल हरिहरपुर रैकवारी की बस से उसकी बाइक की टक्कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.