बहराइच, सितम्बर 12 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। कजरीतीज पर्व के अवसर पर श्री सिद्धनाथ बाबा कांवरिया संघ की ओर से 14 सितम्बर को भगवान महाकाल की पालकी के साथ भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह करीब आठ बजे मरी माता मंदिर, गोलवाघाट से शुरू होकर किसान डिग्री कॉलेज, डीएम तिराहा, नगर पालिका परिषद कार्यालय और पीपल तिराहा होते हुए घंटाघर स्थित श्री सिद्धनाथ मंदिर पहुंचेगी। संघ के संरक्षक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि करीब दो दशक से कजरीतीज पर यह आयोजन होता आ रहा है। सरयू तट से जल भरकर आने वाले कांवरिए श्री सिद्धनाथ मंदिर में पांडवकालीन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। संघ ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अप...