बहराइच, जुलाई 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता. सी डीओ सुनील कुमार धनवंता ने गुरुवार को पयागपुर ब्लॉक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय, झाला तरहर का भ्रमण किया। स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण में सीडीओ ने बाहें पसार कर नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया और स्वयं 5 बच्चों का नामांकन कराया। बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर व पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: सीडीओ ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया स्वागत, पांच का कराया नामांकनविद्यालय में संगीत और विज्ञान सीडीओ ने विद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन किया। लैब का अवलोकन कर उन्होंने कहा कि विज्ञान व नवाचार आधारित शिक्षा से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा। छात्रों से खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान कि...