Bahraich News: सीएम योगी का आगमन आज, प्रशासन ने पूरी की व्यापक तैयारियां
बहराइच, जुलाई 21 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 352 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम कार्य शामिल हैं। दो विधानसभाओं को मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री के दौरे में प्राथमिकता मुख्यमंत्री के इस दौरे में महसी और नानपारा, इन दो विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, इन परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
सुरक्षा व्यवस्था मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.