बहराइच, जुलाई 19 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। शहर से सटे चित्तौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। परिसर में 75 लाख रुपये की लागत से आधुनिक पैथोलॉजी लैब का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से बजट पास हो चुका है। लैब बनने से ढाई लाख की आबादी को बेहतर जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर चित्तौरा ब्लॉक परिसर के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है। इसी के बगल में ही महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल भी है,जहां पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। लिहाजा सीएचसी की सेवाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर अब केंद्र पर आधुनिक पैथालोजी स्थापित करने का फैसला किया गया है। शासन की ओर से बजट मंजूर कर दि...