बहराइच, सितम्बर 12 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। जरवल कस्बे के तकिया मोहल्ले में सात सप्ताह पूर्व घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ मामले में छह को नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता के कोर्ट की शरण लिए जाने पर एफआईआर के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद तहकीकात शुरू कर दी है। जरवल कस्बे के मोहल्ला तकिया निवासी अनीसा पत्नी मोहम्मद खालिक का आरोप है कि उसके घर से सटे मकान के पास पानी और मिट्टी पटने से उसकी दीवार में नमी आ रही थी। महिला ने कई बार इसकी शिकायत की थी। 21 जुलाई को करीब तीन बजे नफीस, दानिश, सगीर, राफे, सादान और जमाल बेग उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपित घर में घुस गए और महिला का बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक कर घर में तोड़फोड़ की गई। महिला के मुताबिक घटना के बाद थाने जाने के ब...