बहराइच, अगस्त 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर गुरुवार देर रात चिरैय्या टांड़ के पास तेज रफ्तार बाइक के आगे अचानक सांड़ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बाइक सांड़ से टकराकर पलट गई। जिसके चलते बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। रामगांव थाने के विशुनापुर गांव निवासी सुकई (32) पुत्र संतराम बगल के जब्दी गांव निवासी सूरत (30) पुत्र फकीरे के साथ कर्नैलगंज इलाके से गुरूवार रात बाइक से अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही बाइक हुजूरपुर थाने के चिरैय्या टांड़ गांव के पास पहुंची। अचानक सांड़ सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बाइक सांड़ से टकराकर पलट गई। जिसके चलते दोनों युव...