बहराइच, जुलाई 21 -- Bahraich News: बहराइच। खैरीघाट थाने की पुलिस ने बेलामकन गांव में सांड़ को घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह की ओर से गठित टीम में दरोगा मार्कंडेय तिवारी, हेड कांस्टेबल मित्रपाल सिंह ने नामजद आरोपियों बेला मकन निवासी अलीमुद्दीन, अनीश को मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम बेलामकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...